कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ FIR की मांग
- फोटो : अमर उजाला
मनेन्द्रगढ़ में बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। जायसवाल सर्ववर्गीय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी टी आर कोशिमा को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। क्षत्रिय कलचुरी समाज के भगवान सहस्त्रबाहु पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।