फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narayanpur: नक्सलियों ने ट्रक में लगाई आग, बैनर लगाकर आमदई खदान को रद्द करने को कहा

Fri, 21 Apr 2023 11:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर

सार

नक्सलियों ने शुक्रवार तगड़े सुबह तीन से चार बजे के बीच आमदई माइंस के ट्रक को पेड़ गिराकर रोका और डीजल टैंक को फोड़कर डीजल पूरी गाड़ी में छिड़काव करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दिया
विज्ञापन
नक्सलियों ने ट्रक में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणपुर जिले में नक्सलियों का तांडव जारी है। नक्सलियों ने छोटेडोंगर की आमदई माइंस में लगे ट्रक को निशाना बनाया है। जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम कापसी और फरसगांव के बीच नया पुल के पास नक्सलियों ने आमदई खदान में लगे एक ट्रक को आग के हवाले किया है। जिससे ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। नक्सलियों ने नारायणपुर छोटेडोंगर आमदई खदान को रद्द करने और निको कम्पनी से जुड़े लोगों मार भगाने की बात बैनर पर लिखी है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने शुक्रवार तगड़े सुबह तीन से चार बजे के बीच आमदई माइंस के ट्रक को पेड़ गिराकर रोका और डीजल टैंक को फोड़कर डीजल पूरी गाड़ी में छिड़काव करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दिया। अभी नारायणपुर ओरछा मार्ग के सड़कों पर आवाजाही रुकी हुई है। नक्सलियों ने जिस वक्त ट्रक पर आग लगाई उस वक्त ट्रक नारायणपुर से छोटेडोंगर लौह अयस्क के लिए जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें