फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों का आतंक: जनअदालत में दो ग्रामीणों को फांसी पर लटकाया, मुखबिरी का लगाया आरोप; एक छात्र को किया रिहा

Thu, 12 Sep 2024 03:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों को फांसी की सजा सुनाकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन
नक्सली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सलियों ने भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके में जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उन्हें फांसी की सजा दी है। वहीं, नक्सलियों ने एक छात्र को रिहा कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके में नक्सलियों ने दो दिन पहले जनअदालत लगाकर ग्रामीण माड़वी सूजा और पोडियामी कोसा पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उन्हें फांसी की सजा सुनाकर उनकी हत्या कर दी। वहीं, नक्सलियों ने मिरतुर छात्रावास में पढ़ रहे छात्र पोडियामी हिड़मा को जनअदालत से रिहा कर दिया है। 

नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ग्रामीणों की हत्या की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि इससे पहले बीते 26 अगस्त को नक्सलियों ने भैरमगढ़ क्षेत्र के जैगुर निवासी सीतु मंडावी की पुलिस के लिये मुखबिरी करने का आरोप में जनअदालत लगाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें