फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: नक्सलियों ने मुठभेड़ में मारे गए 31 माओवादियों में से 21 को माना अपना साथी, 18 को 3 जिलों में बंद का एलान

Fri, 14 Feb 2025 10:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क एरिया में हुई मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों प्रेस नोट जारी कर मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में 21 को अपना साथी माना है।  विरोध में 18 फरवरी को बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में बंद बुलाया है।
 
विज्ञापन
नक्सलियों के हथियार और शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क एरिया में नौ फरवरी को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद अब नक्सलियों ने अपने 21 साथियों की पहचान की है। नक्सलियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर इन मौतों की पुष्टि की और विरोध में 18 फरवरी को बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में बंद बुलाया है।'

विज्ञापन


31 नक्सली ढेर, दो जवान बलिदान
नौ फरवरी को बीजापुर के नेशनल पार्क में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुल 31 नक्सली मारे गए थे। इस मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हुए, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने अब तक 28 नक्सलियों की पहचान कर ली है, जिन पर कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

नक्सलियों ने जारी की मारे गए सदस्यों की सूची
नक्सलियों ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में 21 मारे गए साथियों की पहचान की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मारे गए सभी नक्सली इलाके में सक्रिय थे और कई मामलों में वांछित थे।
विज्ञापन


18 फरवरी को बंद का ऐलान
नक्सलियों ने इस घटना के विरोध में 18 फरवरी को बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में बंद का एलान किया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस ऑपरेशन से नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है और उनके प्रभाव वाले इलाकों में सुरक्षा बलों का दबदबा बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें