फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalite Encounter: पूर्व सीएम बघेल ने कहा- मुठभेड़ में फोर्स को मिली बड़ी सफलता; फर्जी मुठभेड़ पर दी सफाई

Wed, 17 Apr 2024 04:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

हमारे शासन काल हुए मुठभेड़ में जवान घुस कर मारे हैं। इसमें हमारे भी जवान शहीद हुए हैं, लेकिन नक्सलियों को भी नुकसान हुआ है। पांच साल में हमने नक्सलियों को काफी पीछे धकेल दिया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुए फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे जवानों को बहुत बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने जवानों को बधाई दी है। मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए, यह बड़ी घटना है। लेकिन हमारे शासन काल हुए मुठभेड़ में जवान घुस कर मारे हैं। इसमें हमारे भी जवान शहीद हुए हैं, लेकिन नक्सलियों को भी नुकसान हुआ है। पांच साल में हमने नक्सलियों को काफी पीछे धकेल दिया है। अभी जो घटना घटी है, इसमें निश्चित रूप से हमारे जवानों को बड़ी सफलता मिली है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली ढेर हुए हैं। हमारे जवानों के सूझबूझ और बहादुरी की प्रशंसा करता हूं। हमारी नीतियों की वजह से सफलता मिली है। हमने नक्सल उन्मूलन की जो नीति बनाई वह सफल थी। हमारी नीति से नक्सली काफी अंदर तक सिमट चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जवानों को बधाई दी है। 

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने फर्जी मुठभेड़ पर सफाई देते हुए कहा कि पहले जो नक्सल घटना हुई है उस पर दिए गए  बयान को अभी की घटना से जोड़ कर बताया जा रहा है। भाजपा वाले ऐसा कर रहे हैं, यह बेहद दुर्गभाग्यजनक है। पूर्व सीएम ने कहा कि मैंने फर्जी मुठभेड़ की बात पूर्व घटित घटना को लेकर कहा था, जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें