फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, हत्या व आगजनी की घटना में रहा शामिल

Wed, 12 Jun 2024 11:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने भैरमगढ़ एरिया जैगुर आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष नक्सली पायकु तेलम को गिरफ्तार किया है। उसके एक ऊपर एक लाख का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैरमगढ़ एरिया जैगुर आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष एक लाख के इनामी नक्सली को कुटरू के पेठा से पकड़ा गया है। उस पर दो स्थाई वारंट लंबित हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुधवार को कुटरू पुलिस ने ग्राम पेठा से भैरमगढ़ एरिया जैगुर आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष पायकु तेलम (38) पुत्र आयतु तेलम निवासी पेठा थाना कुटरू को पकड़ा गया। पकड़े गये नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम है। वह वर्ष 2005 से संगठन में सक्रिय है। उस पर दो स्थाई वारंट लंबित हैं तथा 10 हजार का इनाम उद्दोषित है। 
विज्ञापन


पकड़ा गया इनामी नक्सली पायकु तेलम कुटरू थाना क्षेत्र के मंगा पेटा भैसाबाड़ा के पास 3 मार्च 2022 को हाईवा वाहन में आगजनी, 31 दिसंबर 2022 को दरभा निवासी चैतु माड़वी की हत्या, 20 जून 2023 को पाता कुटरू में सहायक आरक्षक संजय बेड़जा की हत्या व 11 मार्च 2024 को तेलीपेंटा  निवासी पुसू तेलम का अपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल था। पकड़े गए नक्सली के खिलाफ कुटरू थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें