फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में पुलिस को बड़ी सफलता, पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर

Sun, 20 Feb 2022 02:38 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, दंतेवाड़ा

सार

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। दंतेवाड़ा जिले में रविवार को मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली को मार गिराया गया।
विज्ञापन
नक्सलाइट(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी  और कई हिंसक घटनाओं का आरोपी नक्सली मारा गया। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अरनपुर थाना क्षेत्र के बरगम गांव के पास जंगल में उस समय हुई जब जिला रिजर्व गार्ड की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने कहा कि आमना-सामना समाप्त होने के बाद, एक नक्सली का शव बरामद किया गया, उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान अर्जुन उर्फ लखमा सोदी (34) के रूप में हुई है, जिसके सिर पर 5 लाख रुपये का इनाम था।

विज्ञापन


सोदी मिलिशिया कमांडर के रूप में सक्रिय था
सोदी माओवादियों की मलंगेर क्षेत्र समिति के प्रभारी मिलिशिया कमांडर के रूप में सक्रिय था। अधिकारी ने बताया कि वह हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण सहित हिंसा की 13 घटनाओं में शामिल था। उन्होंने बताया कि मौके से एक पिस्टल, पांच किलो का टिफिन बम, नक्सली वर्दी, बिजली के तार, तार काटने वाला, नक्सल साहित्य और कुछ कैंपिंग सामग्री भी बरामद हुई है।

विस्फोटक ले जा रहे चार नक्सल समर्थक गिरफ्तार
महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने यहां नक्सलियों द्वारा विस्फोटक बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की आपूर्ति श्रृंखला का भंडाफोड़ किया है और उग्रवादियों के चार समर्थकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनपुट के आधार पर शनिवार को एक नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान दमरांचा पुलिस सीमा के तहत भांगरमपेठा गांव में ऐसी सामग्री ले जा रहे नक्सल समर्थकों के एक गिरोह को रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें