फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ में भर्ती होने पर नक्सलियों ने दी चेतावनी

Mon, 03 Jun 2013 12:24 AM IST
रायपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सीआरपीएफ में भर्ती होने पर युवाओं को चेतावनी दी है। राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में सीआरपीएफ युवाओं को भर्ती करने का अभियान चला रही है।
विज्ञापन


कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया माओवादी ने कोंडागांव जिले के केशकाल इलाके में एक बैनर लगा रखा है, जिसमें आदिवासी युवकों को सीआरपीएफ से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

नक्सलियों ने सुरक्षा बल में भर्ती होने के बजाय युवाओं से अपने संगठन में शामिल होने की अपील की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित विश्रामपुर इलाके के मुंडापारा गांव में दो बैनर लगाए हैं, जिसमें उन्होंने अपने संगठन में शामिल होने के लिए भर्ती अभियान का विज्ञापन दिया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार मानसून के दौरान जंगलों में घूमना कठिन है। लिहाजा नक्सली अभी गांव-गांव जाकर अपनी विचारधारा और भर्ती प्रक्रिया को स्थानीय युवाओं में फैला रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें