जानकारी के अनुसार, रीना रायामी एक अक्टूबर की सुबह अपने घर से भांसी मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा-अर्चना के बाद वह वापस लौट रही थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची। अगली सुबह दो अक्टूबर को भांसी के पास सड़क किनारे रीना का शव मिला।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र के ग्राम पुड़ेली में मंगलवार की सुबह सनसनी फैल गई, जब 26 वर्षीय विवाहित महिला रीना रायामी का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका गहराने लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रीना रायामी एक अक्टूबर की सुबह अपने घर से भांसी मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा-अर्चना के बाद वह वापस लौट रही थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची। परिजनों ने फोन मिलाया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। चिंतित परिवारजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। अगली सुबह दो अक्टूबर को भांसी के पास सड़क किनारे रीना का शव मिला। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
भांसी थाना प्रभारी विजय राठौर ने बताया कि महिला के रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के असली कारण का खुलासा हो सके।