एक छोटे से गाँव में हाल ही में एक दर्दनाक और संवेदनशील घटना ने लोगों को झकझोर दिया। मंगलवार को पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची एक नाबालिग की जांच में पता चला कि वह 8 माह की गर्भवती है।
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के एक छोटे से गाँव में हाल ही में एक दर्दनाक और संवेदनशील घटना ने लोगों को झकझोर दिया। मंगलवार को पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची एक नाबालिग की जांच में पता चला कि वह 8 माह की गर्भवती है। यह खुलासा न केवल उसके परिवार के लिए सदमे का कारण बना बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी देवनाथ नेताम (26 वर्ष), निवासी सोनाबेड़ा प्लाटपारा, पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने पास ले जाता रहा और डराने-धमकाने के बाद कई महीनों तक उसके साथ अनाचार करता रहा। पीड़िता डर और धमकियों के कारण यह घटना किसी को नहीं बता पाई।
घटना की जानकारी लगते ही पीड़िता के परिजनों ने फरसगांव थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की। फरसगांव थाना ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और पीड़िता को हर संभव सुरक्षा तथा चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जा रही है। प्रशासन ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि आरोपी को न्याय दिलाने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे। इस घटना ने एक बार फिर नाबालिगों के प्रति समाज में मौजूद खतरों और सुरक्षा की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऐसे मामले की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।