फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद को जहर देकर मारने की साजिश का खुलासा

Sat, 03 Aug 2013 03:15 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ के जांजगीर चांपा जिले की भाजपा सांसद कमला पाटले को खाने में जहर देकर मारने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जांजगीर चांपा के पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक सूचना दर्ज कर ली गई है  और इसकी जांच की जा रही है। जांजगीर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सांसद श्रीमती पाटले के रसोइए रूपेंद्र कुमार को फोनकर कुछ लोगों ने नहर किनारे बुलाया और उन्हें एक कैप्सूल दिखाते हुए कहा कि इसे सांसद को खाने में मिलाकर देना है।
विज्ञापन


रसोइए को रुपयों का बंडल दिखाने के साथ काम नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह वह वहां से भागने में कामयाब रहा।

पुलिस को दिए बयान के अनुसार रूपेंद्र, वहां से सांसद निवास आने के बजाय रेल लाइन के किनारे 20-25 किलोमीटर दूर भाग निकला। एक भाजपा कार्यकर्ता ने उसे बदहवास हालत में देख सांसद को सूचना दी।
विज्ञापन


सांसद के सहयोगी उसे वहां से घर लाये जहां उसने घटनाक्रम की जानकारी दी। सांसद की सूचना पर पुलिस अधिकारी कल शाम उनके निवास पहुंचे। इस संदिग्ध मामले में आज प्राथमिकी दर्ज की गई। सांसद का कहना है कि उनकी किसी से जानी दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें