फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: सांसद मोहन मांडवी का बड़ा बयान, कहा- ट्रेनें रद्द होने के लिए राज्य सरकार है जिम्मेदार

Thu, 07 Sep 2023 05:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने ट्रेनें रद्द होने के लिए कांग्रेस सरकार पर ही आरोप मढ़ दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध नहीं करवा पा रही है।
विज्ञापन
सांसद मोहन मंडावी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में रद्द होती ट्रेनों को लेकर कांग्रेस एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है तो वहीं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने उल्टा कांग्रेस सरकार पर ही आरोप मढ़ दिया है। सांसद मोहन मंडावी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यहां की राज्य सरकार पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध नहीं करवा पा रही है, जिसके कारण यह स्थिति निर्मित हो रही है। बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है।

विज्ञापन


वहीं, संसद के आरोपों पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। बालोद नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद से लेकर मंत्री और प्रधानमंत्री अपनी गलतियों को दूसरों पर थोपना जानते हैं। अपनी नाकामी को छुपा रहे हैं खोल परिवहन के नाम पर यात्री गाड़ियों को रोका जा रहा है और यहां पर केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में बैठी सरकार उनके मंत्री और सांसद कर रहे हैं।

कांग्रेस ने रेलवे के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई है। इसके अनुसार इसी महीने नौ सितंबर से कांग्रेस का आंदोलन शुरू हो जाएगा। सबसे पहले नौ सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकारवार्ता के बाद रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने जाएंगे।10,11 और 12 सितंबर को पाम्पलेट-पोस्टर वितरण और चस्पा कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद यदि केंद्र सरकार नहीं मानी तो 13 सितंबर को प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर रेल रोको आंदोलन किया जायेगा। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी जिला कांग्रेस कमेटी को निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन


बालोद में सांसद ने लगा दी नवोदय प्रिंसिपल की क्लास
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मांडवी बालोद जिले के ग्राम मालीघोरी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे। ग्रामीणों के सामने ही सांसद ने नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल की क्लास लगा दी और जमकर फटकार लगाई। सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि यहां पर आउटसोर्सिंग बंद करें, जो आपके कार्यक्षेत्र में है जिसका भुगतान आप कर सकते हैं उन सभी पदों पर आप स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दें और स्थानीय लोगों से अच्छा व्यवहार करें। जिन्होंने आपको इस जगह पर रोजगार दिया है, जगह दी है उनका सम्मान करें और प्राचार्य सिर झुकाकर उनके आदेशों को सुनते रहे।

बच्चों को सिखाएं रामायण
सांसद मोहन मंडावी ने इस दौरान नवोदय के शिक्षकों को कहा कि यहां पर बच्चों को नवोदय पंडवानी की शिक्षा दें और संगीत से जोड़ें। जो छात्र यहां पर रामायण से जुड़ जाएगा, उसका जीवन कभी भी गलत मार्ग में नहीं जाएगा। उन्होंने दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उनसे भी फीडबैक लिया और कहा कि आप सब नशा तो नहीं करते, जहां बच्चों ने एक स्वर में कहा कि बिल्कुल भी नहीं तो सांसद ने यहां पर बच्चों को नशे से दूर रहने की हिदायत दी।

सफाई न होने पर भड़के
सांसद मोहन मांडवी ने यहां पर जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जमकर प्रिंसिपल को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शौचालय में साफ-सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए और पानी निकासी की उचित व्यवस्था भी होनी चाहिए। जिसके कारण आसपास के ग्रामीणों को कोई दिक्कत न हो।

स्थानीय लोगों को आने-जाने दें
सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि जो गांव के बुजुर्ग हैं, जो प्रमुख हैं उनकी कुछ समस्याएं रहती हैं। कुछ देखना चाहते हैं तो उन्हें कम से कम नवोदय विद्यालय में आने-जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। वहीं, उन्होंने प्रिंसिपल को विधायक दी कि व्यवहार सही रखें। स्थानीय जो हमारे बुजुर्ग हैं उनका सम्मान करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें