राजधानी रायपुर में सनकी बेटे ने अपनी मां की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी। अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायक कर दिया। आरोपी ने 200 रुपये के लिए वारदात को अंजाम दिया है। बेटे ने अपनी मां से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये की मांग की। मां के मना करने पर हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं पत्नी घायल है। पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय आरोपी प्रदीप देवांगन ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। उसने अपनी 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये की मांग की। इस उसकी मां ने कुत्ता खरीदने से इनकार की। इसके बाद से सनकी बेटे का व्यवहार मां के प्रति बदल गया। कुछ ही देर में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि मां को 200 रुपये के लिए जान गवानी पड़ गई।
कुत्ता खरीदने के जिद में अड़ा प्रदीप ने उसकी मां पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। बीच बचाव के लिए आई पत्नी के ऊपर भी हमला कर दिया। जिससे उसकी पत्नी रामेश्वरी देवांगन गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बीच आरोपी के बेटे ने जैसे तैसे अपने पिता से हथौड़ी छोड़ाया और पड़ोस के लोगों को सूचना दी।
इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में पड़ोसियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आरोपी के मां मृत्यु हो गई। वहीं पत्नी की इलाज जारी है। इस पूरे मामले में उरला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की तलाश जारी है।