फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: 10वीं परीक्षा में 80% से ज्यादा नंबर लाना पड़ सकता है भारी

Wed, 22 Mar 2017 08:07 PM IST
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार 10वीं के परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की कॉपियों को दोबारा जांचने का निर्णय लिया है। दरअसल,छत्तीसगढ़ में अब तक बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आ जाता था। लेकिन इस फैसले की वजह से इस बार 31 मार्च से पहले रिजल्ट घोषित नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 10वीं परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम दौर में है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों का कहना है कि 80 प्रतिशत अंक पाने वाले 10 हजार से ज्यादा छात्र हैं। 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों की कॉपी 23 मार्च से दोबारा जांच की जाएगी। दोबारा कॉपी के जांच का जिम्मा ज्यादा अनुभवी शिक्षकों को दिया जाएगा। इसमें 15 दिन से ज्यादा का समय लग सकता है।

बहरहाल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुनर्मूल्यांकन के नियम में बदलाव किया है। 20 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले पुनर्मूल्यांकन करा सकेंगे। जबकि 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले पुनर्मूल्यांकन नहीं करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें