फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून की धीमी चाल, आज इन क्षेत्रों में बारिश के आसार, मौसम का अलर्ट जारी

Wed, 04 Jun 2025 09:33 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून की चाल धीमी पड़ गई है। मानसून पिछले चार दिन से नारायणपुर, कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। 
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून की चाल धीमी पड़ गई है। मानसून की औपचारिक एंट्री से पहले तेज बारिश और गरज चमक का सिलसिला देखने को मिल था, जो कि अब थम सा गया है। मानसून पिछले चार दिन से नारायणपुर, कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वहीं राजधानी रायपुर समेत मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ नहीं पहुंच पाई है। बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर समेत 23 से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की मेघ गर्जन के साथ तेज हवा और हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। दूसरी और अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने के बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई अहिल्या नगर अदिलाबाद भवानीपटना पुरी सेंड हेड द्वीप बालूरघाट से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग में आज बुधवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश भी हो सकती है। राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। 

बीते मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें