फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Bilaspur Market: शनिचरी बाजार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; दो दर्जन दुकानें जलकर हुई खाक

Wed, 04 Jun 2025 08:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बाजार की गलियां तंग होने की वजह से आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के सबसे बड़े व्यस्ततम शनिचरी बाजार में बुधवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घटना स्थल पर दो दर्जन से अधिक दुकान इसकी चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। 

विज्ञापन


इस आगजनी की घटना में कई कॉस्मेटिक, कपड़ा जूता सहित दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आनन-फानन में दमकल की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दुकानदारों के मुताबिक आग से करोड़ों रुपये का सामान नष्ट हो गया है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि आगजनी से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें