फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: मानसून की दस्तक करीब, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बदल सकता है मौसम का मिजाज

Sun, 07 Jun 2026 10:45 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम का रुख बदलने लगा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में यह प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम का रुख बदलने लगा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में यह प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिणी और उत्तरी जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। चंद्रपुर में सर्वाधिक 20 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई, जबकि देवभोग, बस्तर और नवागढ़ क्षेत्र में भी बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। हालांकि मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिले अब भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग सहित सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में दर्ज किया गया, जहां पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के आसपास सक्रिय विभिन्न मौसम प्रणालियों और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने, गरज-चमक और हल्की वर्षा की स्थिति बनी रह सकती है। कई क्षेत्रों में तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।

राजधानी रायपुर में भी रविवार को मौसम बदलने के संकेत हैं। शहर में बादल छाने, आंधी चलने और बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से जारी पूर्वानुमानों के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी से राहत का इंतजार बना हुआ है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें