फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक बारिश थमने के बाद मानसून हुआ एक्टिव, कई जगहों पर बारिश के आसार

Fri, 20 Sep 2024 11:28 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक बारिश थमने के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। प्रदेश में बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी हो सकती है। मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक बारिश थमने के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। प्रदेश में बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी हो सकती है। मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। हालांकि आज शुक्रवार की सुबह से ही धूप निकली है। लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। वहीं शाम के समय मौसम बदलने की संभावना है, जिससे हल्की मध्य बारिश हो सकती है। साथ ही एक दो जगहों पर गरज चमक होने की भी संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, सीधी, रांची, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तक स्थित है। इसके वजह से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है, जिससे प्रदेशभर में बारिश हो सकती है। हालांकि अभी प्रदेश में बारिश रुककर होने की संभावना हैं। इस बीच कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 20 सितंबर यानि आज से प्रदेश में गरज चमक के साथ वज्रपात और हल्की मध्यम बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इससे प्रदेश के एक दो जगहों पर झमाझम बारिश हो सकती है। कई जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। साथ ही आगामी दो दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें