फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैसे नहीं हैं': बीजापुर में बैंकों में लगे ताले, पैसों की किल्लत से किसान परेशान; नहीं मिल रहे रुपये

Sun, 26 May 2024 09:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में सहकारिता बैंको में करेंसी का आकाल पड़ गया है, जिसकी वजह से बैंकों में ताले लटकना शुरू हो गए हैं। बैंक के दरवाजे पर पैसे नहीं हैं कि सूचना टांग कर ताला जड़ दिया गया है। 
 
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले की सहकारिता बैंको में करेंसी का आकाल पड़ गया है, जिसकी वजह से बैंकों में ताले लटकना शुरू हो गए हैं। जिले के आवापल्ली सहकारिता बैंक में पैसों की किल्लत की वजह से बैंक में ताला लटक गया है। बैंक के दरवाजे पर पैसे नहीं हैं कि सूचना टांग कर ताला जड़ दिया गया है। जिसकी वजह से किसान भटक रहे हैं। यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। 

विज्ञापन


वहीं, भोपालपटनम सहकारिता बैंक मे लिमिट बनाकर रख दी गई है। यह तकरीबन 15 दिनों से पांच हजार का विड्राल भरकर ग्राहकों को दिया जा रहा है। ज्यादा जरुरत वाले किसान दर-दर भटक रहे हैं। ज्यादातर सहकारी मर्यादित बैंक मे किसानों के खाते हैं। रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों कि भीड़ लगी रहती है। आने वाला समय खेती किसानी का है ऐसे मे किसान परेशान रहेंगे। बताया जा रहा है कि स्टेट बैंक मे पैसे खत्म हो गए है, इसलिए पैसो कि किल्लत आ रही है। वह से लिमिट मे छोटे बैंको को पैसा दिया जा रहा है, उसको देखकर बैंक में लिमिट रखी गई है। 

जिले में कई बैंक स्टेट बैंक पर निर्भर हैं। यहां से नकद पैसे लाकर ग्राहकों को बाटा जाता है। अगर स्टेट बैंक मे पैसे नहीं है तो सभी बैंको में किल्लत शुरू हो जाती है। इस दफा ऐसा हुआ है कि बैंक में ताला लटकाने कि नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि अभी पैसा नहीं आएगा। अचार संहिता हटने के बाद ही समाधान होगा।
विज्ञापन


जिला सहकारिता बैक प्रबंधक आवापल्ली के रमेश लाल मरकाम ने बताया कि बीजापुर स्टेट बैंक से पैसे नहीं मिलने से पिछले 15 दिनों से पैसों की किल्लत है। प्रतिदिन 30 लाख की लिमिट थी। अब 1अप्रैल से 50 लाख हो गया, लेकिन स्टेट बैंक शाखा से बमुश्किल चार पांच लाख मिलने से वितरण करने में दिक्कत आ रही है। आरबीआई से पैसा नही आने की बात कहा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें