फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: घर में घुसकर नाबालिक से छेड़छाड़, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 10 Mar 2023 10:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
 
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक बालिका के साथ उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी नरेश हंसराज को  पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर जेल दिया है। 

विज्ञापन

मुलमुला थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया की  गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे नाबालिक युवती  घर में अकेली थी और घर का काम कर रही थी। नाबालिक बालिका के माता पिता काम से बाहर गए हुए थे। तभी जोगीडीपा का रहने वाला नरेश हंसराज उसके घर आया और उसे अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी घर से भाग निकला। दादी के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें