फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन मरकाम बने मंत्री: राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ, CM भूपेश बघेल रहे मौजूद

Fri, 14 Jul 2023 12:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बिस्वाभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भूपेश बघेल के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बिस्वाभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भूपेश बघेल के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस संगठन और कैबिनेट में फेरबदल के बाद अब मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है। सीएम भूपेश बघेल ने इसे लेकर बहुत पहले ही संकते दे चुके हैं।  
विज्ञापन



 



मोहन मरकाम का राजनीतिक सफर
मंत्री मोहन मरकाम का जन्म एक किसान परिवार में 15 सितंबर 1967 को हुआ था। उनके पिता भीखराय मरकाम थे। मरकाम ने अपने करियर की शुरुआत शिक्षाकर्मी के रूप में की। शिक्षाकर्मी वर्ग एक और शिक्षाकर्मी वर्ग 2 के रूप में काम किया। बाद में राजनीति में एंटी होने पर उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी। साल 1990 में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली थी। वर्ष 1993, 1998 और 2003 के विधानसभा चुनाव में दावेदारी की थी, लेकिन कांग्रेस से टिकट नहीं मिली। साल 2008 में मरकाम पहली बार कोंडागांव सीट से चुनावी मैदान में उतरे। उनकी प्रतिद्वंदी बीजेपी की लता उसेंडी थी। जिनसे वह 2 हजार 771 मतों से हार गए। साल 2013 के चुनाव में पार्टी ने फिर उन्हें मौका दिया पर इस चुनाव में भी वो बाजी नहीं मार पाए। साल 2018 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मोहन मरकाम को मौका मिला। इस बार उन्होंने लता उसेंडी को भारी मतों से परास्त किया। इसके बाद साल 2018 में कांग्रेस ने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को सीएम बनाया। बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले से आदिवासी चेहरा होने से मोहन मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें