फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: मंदिर गए युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, मोबाइल सहित नकदी रकम लूटी; चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Nov 2024 04:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में काली मंदिर घूमने गए एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल सहित नकदी रकम लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में पहाड़ी पर स्थित काली मंदिर घूमने गए एक युवक के साथ मारपीट कर ब्लेड दिखाकर डराते धमकाते हुए मोबाइल सहित नकदी रकम लूट ली। खरसिया चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और पीड़ित से आरोपियों का हुलिया लेकर मुखबिरों को सतर्क किया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर मौहापाली, खरसिया में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी सूरज सोनवानी उर्फ चिल्लू उम्र (21), मोंटी चौहान (19), दिगंबर पटेल (31) और जयनंद धर्मा (21) ने लूटपाट की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उनके पास से घटना में प्रयुक्त ब्लेड, लूटा हुआ मोबाइल और रुपये बरामद किए गए।

विज्ञापन


सक्ति जिले के बंदोरा गांव का रहने वाले धीरज गबेल (23) ने खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छह नवंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह खरसिया में पहाड़ी पर स्थित काली मंदिर घूमने गया हुआ था। पीड़ित युवक ने बताया कि मंदिर से घूमकर नीचे उतर रहा था और पुराना गोदाम के पास पहुंचा ही था, तभी चार लोगों ने उसे इधर क्यों आये हो कहते हुए उसका मोबाइल मांगने लगे। 

जब पीड़ित युवक उन्हें मोबाइल देने से मना किया, तब चारों ने मिलकर पहले उसकी बेतहाशा पिटाई कर दी और फिर एक शख्स ने ब्लेड निकालकर उसे डराते धमकाते हुए उसके मोबाइल फोन के अलावा जेब में रखी नकदी रकम एक हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस घटना के बारे में पीड़ित युवक ने अपने परिजनों को अवगत कराने के बाद खरसिया थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें