अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर रायपुर के कोपरा जलाशय परिसर में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर रायपुर के कोपरा जलाशय परिसर में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने जलाशय परिसर की सफाई कर स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद आयोजित बर्ड वॉक में लोगों ने विभिन्न पक्षियों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने बताया कि जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पक्षियों की अहम भूमिका होती है।
कार्यक्रम के दौरान सीड बॉल निर्माण गतिविधि भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सीड बॉल तैयार किए, जिनका उपयोग हरित क्षेत्र बढ़ाने और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। आयोजन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों ने जैव विविधता संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता से ही संभव है। कार्यक्रम का समापन सतत विकास और प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ किया गया।