फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGPSC भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन: BJYM ने की परीक्षा रद्द करने की मांग, 19 जून को महासंग्राम

Tue, 13 Jun 2023 09:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

भाजयुमो प्रतिनिधि मंडल ने पीएससी भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। उहोंने ने राज्यपाल से मिलकर पीएससी के मुद्दों पर चर्चा की। मामले में जांच करवाने की मांग की है। भाजयुमो ने कहा कि बहुत ही संवेदनशील मामला है।
विज्ञापन
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते भाजयुमो के पदाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजयुमो प्रतिनिधि मंडल ने पीएससी भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। उहोंने ने राज्यपाल से मिलकर पीएससी के मुद्दों पर चर्चा की। मामले में जांच करवाने की मांग की है। भाजयुमो ने कहा कि बहुत ही संवेदनशील मामला है। युवाओं के भविष्य का विषय है। इसमें आगे की कार्यवाही करने की मांग की है। 

विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि इस मामले में 9 जून को राजीव गांधी चौक में दोपहर 1 बजे विशाल आंदोलन किया जाएगा। पीएससी संग्राम के लिए हजारों युवा मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों युवाओं की आवाज उठाएंगे। सबसे गंभीर और संवेदनशील CGPSC -2021 में अनियमितता को लेकर भाजयुमो लगातार विरोध जता रहा है। 

ये रहे मौजूद 
इसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, भाजयुमो प्रदेश सह प्रभारी वैभव बैस, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुंजन प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित माहेश्वरी, प्रदेश मंत्री शांतनु शुक्ला, राहुल राव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये रखी मांगें

  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2021 परिणाम को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।
  • परीक्षा दोबारा आयोजित की जाए।  
  • परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। 
  • आयोग के अध्यक्ष को तत्काल निलंबित किया जाए। 
  • आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को निलंबित करते हुए रिटायर्ड उच्च न्यायालय के जज से जांच शुरू करवाई जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें