फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather: जगदलपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश; कई जगहों पर पेड़-होर्डिंग गिरे, बिजली सप्लाई बाधित

Tue, 13 Jun 2023 09:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

तेज आंधी-तूफान और बारिश की वजह से किसानों को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है सब्जी उगाने वाले किसानों को आंधी-तूफान के चलते नुकसान हो सकता है। 
 
विज्ञापन
जगदलपुर में तेज बारिश के चलते गिरी होर्डिंग को हटवाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। इसके चलते एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर में जगह-जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिर गए। इसके चलते रास्ते बाधित हो गए और तार टूटने से बिजली सप्लाई बंद हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान शहर के बाहरी हिस्सों में हुआ है। किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान की आशंका है। 

विज्ञापन




करीब एक घंटे तक तेज हवाएं चलीं और उसके साथ मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के बाहरी इलाको कुम्हरावंड, पल्ली, केशलूर, बिरिंगपाल, मालगांव, सरगीपाल आदि जगहों में काफी नुकसान हुआ है। अनेक स्थानों पर बड़े होर्डिंग, घरों की छत और पेड़ उखड़ गए। कुछ जगहों में बिजली की तारो में पेड़ की डाल गिरने से बिजली गुल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तेज अंधड़ से शहर के मारेंगा चौक व शिवानंद आश्रम जाने वाले मार्ग में सांकेतिक बोर्ड गिरा गया जिसकी वजह से कुछ देर तक आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस और यातायात विभाग की टीम ने मार्ग को सुचारू रूप से खुलवा दिया है। तेज आंधी-तूफान और बारिश की वजह से किसानों को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है सब्जी उगाने वाले किसानों को आंधी-तूफान के चलते नुकसान हो सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें