फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: गांव-गांव तक पहुंचेगा भाजपा सदस्यता रथ, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा ध्वज दिखाकर किया रवाना

Fri, 04 Oct 2024 09:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तीव्र गति से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के सदस्य बनाने सदस्यता रथ का परिचालन किया जायेगा। 
विज्ञापन
भाजपा सदस्यता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तीव्र गति से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के सदस्य बनाने सदस्यता रथ का परिचालन किया जायेगा। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष भाजपा सदस्यता रथ को भाजपा ध्वज दिखा कर रवाना किया। सदस्यता रथ जिले के सभी 11 मंडलों में भ्रमण करेगा और भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने लोगों के मध्य पहुंचेगा।

विज्ञापन


भाजपा सदस्यता रथ के परिचालन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि पहली सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है और सदस्यता अभियान के एक माह के उपरांत करोड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर तीव्र गति प्रदान करने भाजयुमो द्वारा भाजपा सदस्यता रथ का परिचालन समूचे प्रदेश में आज से एक साथ आरंभ हुआ है। 

भाजपा सदस्यता रथ गांव-गांव तक पहुंचेगा। कॉलेज, छात्रावास का भ्रमण कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सतत कार्य कर रहा है, लोगों के बीच भाजपा सदस्यता को लेकर हर जगह भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा सदस्यता रथ के शुभारंभ के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडे, दंतेश्वर नायडू, संजय पांडे, रजनीश पानीग्राही, बृजेश भदौरिया, सुरेश गुप्ता,आयेंद्र सिंह आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, रंजीत पांडे, आशुतोष पांडे, राजपाल कसेर, राधेश्याम पंद्रे, सदस्यता अभियान प्रभारी लक्ष्मण झा, शशिनाथ पाठक, प्रकाश झा, अखिलेश शुक्ला, रमन चौहान, अभिलाष यादव, बसंत कश्यप,मनोज पटेल, आशु आचार्य, रोहित खत्री, सूर्यभूषण सिंह, अभिषेक तिवारी, योगेश मिश्रा, विकास पात्रो, आशीष मिश्रा, मंजू साहू, किरण सेन, रूपेश समरथ, सुरेश कश्यप, विनय राजू, योगेश पानीग्राही, सुभेंद्र भदौरिया, राज पांडे, पवन गुप्ता, प्रशांत पात्रा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें