छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जहां भगवान न मिलने से क्षुब्ध एक युवक ने खुद का गला काटकर जान देने का प्रयास किया। युवक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
मामला जगदलपुर से सटे गांव परउगुडा का है। जहां किसान रुद्रनारायण के 28 वर्षीय पुत्र जोगेन्द्र के मन में अचानक भगवान से मिलने की इच्छा जाग उठी। इसके बाद सुबह स्नान करते ही जोगेन्द्र गांव के शिव मंदिर पहुंच गया।
इसके बाद वहीं उसने ओम नमः शिवाय का जाप करना शुरू कर दिया। जोगेन्द्र कई घंटे तक इसी तरह भगवान के नाम का जाप करता रहा। मंदिर आते-जाते लोगों ने उसे देखा तो नजरअंदाज करते रहे।