फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: अब एक क्लिक पर घर बैठे बनाएं स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें कैसे करें अप्लाई

Sat, 26 Aug 2023 01:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के लोगों को अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए  परिवहन विभाग के दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अगर आपका लाइसेंस पुराना हो गया है, तो उसे खुद ही स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस बना सकते हैं। नए लाइसेंस के लिए भी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के लोगों को अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए  परिवहन विभाग के दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अगर आपका लाइसेंस पुराना हो गया है, तो उसे खुद ही स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस बना सकते हैं। नए लाइसेंस के लिए भी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर लर्निंग लाइसेंस बना सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा प्रोसेस इस खबर के माध्यम से देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना के तहत अब तक प्रदेश में 22 लाख से अधिक स्मार्ट डीएल और आरसी घर पहुंचाया जा चुका है। 
विज्ञापन

 
बता दें कि पुराने फार्मेंट का ड्राइविंग लाइसेंस कई प्रदेशों या विदेश में नहीं चलता है। अब आप नए फार्मेंट का स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस बना सकते हैं, जो अपनी सुरक्षा विशेषताओं के चलते न केवल मजबूत और सुरक्षित है, बल्कि एक देश एक कार्ड के तहत पूरे भारत और विदेश में भी चलेगा। आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपना पुराना फार्मेंट का ड्राइविंग लाइसेंस बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन के 8 से 10 दिनों के भीतर नए फार्मेंट का क्यूआर कोड आधारित स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस घर पहुंचाया जाता है। इसके लिए पोस्ट से भेजने की जानकारी एसएमएस और वाट्सएप मैसेज से भी दी जाती है।

इस लिंक से करे ऑनलाइन आवेदन
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पूरा प्रोसेस बताया जाएगा। आपको सबसे पहले अपको परिवहन विभाग के वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद छत्तीसगढ़  राज्य सलेक्ट करना होगा। सामने एक विंडो ओपन होगी। इसके बाद Apply Online पर क्लिक करें। फिर Services on Driving Licence (Renewal/Duplicate/Aedl/Others) दिखेगा। इसमें आपको जो भी विषय में आवेदन करना है, उसमें कर सकते हैं। रिप्लेसमेंट के लिए replacement of driving license पर क्लिक करें।  
विज्ञापन

    
डाले ये डिटेल
नई विंडो ओपन होने के बाद राज्य की डिटेल के बारे में पूछा जाएगा। अपने लाइसेंस वाले राज्य को सलेक्ट करें। इसके बाद Countinue के बटन पर क्लिक करें। अपने आधार कार्ड से संबंधित जानकारी दें। इसके बाद प्रोसिड पर क्लिक करना होगा। 

हेल्पलाइन नम्बर से मिलेगी जानकारी
अब आपके सामने आपके डीएल की पूरी जानकारी होगी। इसके नीचे आपको मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का भी विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद आपको अपना आधार नंबर और ओटीपी एंटर करना होगा। अब आपका डीएल अपेडट हो जाएगा। इसके साथ ही परिवहन विभाग की वेबसाइट ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और साधारण बनाने के लिए  विभाग ने एक हेल्पलाइन नम्बर 75808-08030 जारी किया है। यह सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक जानकारी ले सकते हैं। 

स्मार्ट डीएल में 7 सुरक्षा विशेषताएं
नए फार्मेंट के क्यू आर आधारित स्मार्ट कार्ड आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सात सुरक्षा विशेषाताओं से युक्त है। इसमें यूवी प्रतीक, सीरियल नंबर, गिलोच पैटर्न, माइक्रो टेक्स्ट, हॉट-स्टैंप्ड होलोग्राम, क्यूआर कोड और ऑप्टिकली वेरिएबल इंक शामिल है।

ऐसे बनवाएं नया लाइसेंस 
आप पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको परिवहन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह परिवहन सुविधा केंद्र खोले हैं। वहां जाकर या स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और तुरंत लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। लर्निंग लाइसेंस बनने के एक महीने के बाद आपको निर्धारित तारीख पर परिवहन कार्यालय पहुंचकर गाड़ी चलाकर ड्राइविंग टेस्ट देना होगा । 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें