फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार की घड़ियां खत्म: 10 मार्च को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त, पीएम मोदी वर्चुअल जारी करेंगे

Fri, 08 Mar 2024 11:08 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सालाना 12 हजार यानी हर महीने एक हजार रुपए मिलने की उम्मीद लगाई महिलाओं के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है।
विज्ञापन
Mahtari Vandan Yojana - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सालाना 12 हजार यानी हर महीने एक हजार रुपए मिलने की उम्मीद लगाई महिलाओं के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। उनके हाथ में जल्द पैसा होगा। दरअसल 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में इस दिन एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी गई है। ट्वीट कर लिखा कि महतारी वंदन योजना की राशि 10 मार्च 2024 को की जाएगी हस्तांतरित। प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ।
विज्ञापन


इससे पहले शासन स्तर पर 1 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी करने की बात कही गई थी। इसके बाद महिला दिवस पर 8 मार्च को जारी करने की बात कही गई और अब 10 मार्च को जारी करने की घोषणा की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली माध्यम से विवाहित महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे। 
 
साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में तैयारियां शुरू
नई तारीख की घोषणा होते ही अब शासन स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह आयोजन रायपुर समेत जिला, ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकायों में महिला सम्मलेन के जरिए महतारी वंदन योजना की राशि जारी की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी हितग्राहियों से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे। रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश के 70 लाख 14 हजार 581 महिलाओं को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ प्रदेश के 70 लाख 14 हजार 581 महिलाओं को मिलेगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए कुल 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन किए थे, लेकिन गलत जानकारी या गलत दस्तावेज की वजह से 11 हजार 771 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। महतारी वंदन योजना की पात्र महिलाओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। प्रदेश की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी। महिलाएं घर चलाने के साथ-साथ ही घर की बजट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्हें घर की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना बखूबी आता है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक बल मिलेगा और उनके हाथों में एक राशि रहेगी। जिसका उपयोग वे कर सकेंगी। 

इनका कहना है
जगदलपुर शहर के लालबाग निवासी आसमती कश्यप ने स्थानीय हल्बी बोली में बताया कि हम सभी महिलाएं बहुत खुश है कि उनके खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि आएगी। इसका उपयोग साग-सब्जी तथा अन्य जरूरत के लिए कर सकेंगी। बस्तर की महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की यह अनोखी पहल है। आड़ावाल निवासी स्वाति राव ने कहा कि राशि का उपयोग अपनी जरूरी घरेलू सामान की पूर्ति करने के लिए करेंगी। बलौदाबाजार नगर निवासी सुनीता यादव ने कहा सरकार ने प्रतिमाह 1 हजार रूपये देने का वादा किया था वह अब पूरा होने वाला है। आज मैंने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन कर दी हूं। अब जो पैसा मिलेगा उसका उपयोग बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य खर्चों के लिए करूंगी।  

योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना का लाभ प्रदेश के मूल निवासी विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यकक्ता महिलाओं को मिलेगा। इस योजना में शामिल होने के लिए परिवार की आर्थिक आय ढाई लाख रुपए से कम वार्षिक रखी गई है। इस योजना का लाभ विवाहित 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं को मिलेगा। एक हजार रुपए सरकार की ओर से मिलना भी उनके आर्थिक विकास के लिए फायदेमंद साबित होगा। महिलाओं को मिलने वाली इस योजना का लाभ से उनके आर्थिक दशा में सुधार आएगी तथा यदि महिलाये कुछ पैसा बचा सके तो आगामी भविष्य के लिए उसका उपयोग कर सकती है।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें