फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की हुई मौत; 28 लोग घायल

Fri, 08 Sep 2023 11:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

हादसा पटेवा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 53 पर हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 39 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी है। हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद में नेशनल हाइवे-53 पर मुंगई माता मंदिर के पास सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत की खबर है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 39 लोग सवार थे। जिनमें से 28 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हादसा पटेवा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 53 पर हुआ है। सभी लोग गिरौदपुरी से दर्शन कर वापस अपने गांव खैरझिटी आ रहे थे। इस दौरान ट्रक ने टक्कर मारी है। चालक घटना के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चालक की तलाश कर कर रही है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें