फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: लूट, चोरी और गुम हुए 50 लाख की कीमत के 200 मोबाइल लौटाए, लोगों के चेहरे खिले

Fri, 21 Apr 2023 03:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

लूट, चोरी और खोए हुए मोबाइल महीनों बाद पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
मोबाइल लौटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद पुलिस ने 50 लाख कीमत के 200 मोबाइल बरामद किए। इसके बाद उनके मालिकों को वापस किए गए। लूट, चोरी और खोए हुए मोबाइल महीनों बाद पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को गुम मोबाइल संबंधी जानकारी साइबर सेल को देने के निर्देश दिए थे। साइबर सेल की टीम बीते कई महीनों से गुम मोबाइल की तकनीकी जानकारी जुटाकर जांच कर रही थी। साइबर सेल के स्पेशल साइबर डेस्क ने अथक प्रयास से थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी और गुम हुए लगभग 200 मोबाइल फोनों को बरामद किया है। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रूपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें