फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahadev Satta App: ईडी का एक्शन; शेयर ब्रोकर गौरव केडिया गिरफ्तार, काले धन को व्हाइट मनी में बदलने का है आरोप

Sat, 07 Dec 2024 09:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Mahadev Satta App Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी महादेव एप मामले में शेयर ब्रोकर गौरव कुमार केडिया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahadev Satta App Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी महादेव एप मामले में शेयर ब्रोकर गौरव कुमार केडिया को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी कोलकाता से की गई है। ईडी ने आरोपी केडिया को गिरफ्तार स्पेशल कोर्ट में पेश पर 14 दिन की कस्टोडियल रिमांड की भी मांग की थी पर कोर्ट ने उसे पांच दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। ईडी के मुताबिक, केडिया ने घोटाले के काले धन को शेयर ट्रेडिंग के जरिए व्हाइट मनी के रूप में बदलने का कार्य करता था।

विज्ञापन


Read More: महादेव एप केस: ईडी ने 388 करोड़ की नई संपत्ति कुर्क की, अब तक इतनी संपत्ति जब्त

उस पर आरोप है कि यह घोटाला काफी बड़ा है, जिसमें कई आरोपी शामिल हैं और केडिया का नाम नितिन टिबरेवाल समेत कई अन्य आरोपियों के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि इस मामले में जांच जारी है। मामले के अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है। महादेव एप के जरिये वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले अन्य लोगों को भी पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। ईडी की ये कार्रवाई इस एप से जुड़े वित्तीय अपराधों की जांच को आगे बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Read More: Balod: मांझी जिसकी सेना है आज भी एक्टिव, इन्हें शासकीय तंत्र की जरूरत नहीं, इनका अपना है शासन 

ईडी अब 12 दिसंबर तक गौरव केडिया से महादेव सट्टा एप घोटाला मामले में पूछताछ करेगी। केडिया महादेव सट्टा एप मामले में जेल में बंद नितिन टिबरेवाल समेत ऑनलाइन बैटिंग ऐप से जुड़े लोगों के लिए शेयर खरीदता बेचता था। दूसरी ओर ईडी ने इस केस में 387.99 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी हरिशंकर टिबरेवाल से संबंधित मॉरीशस स्थित कंपनी मेसर्स टानो इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज द्वारा एकपीआई और एफडीआई में निवेश किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें