फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: माफिया ने काटे 300 से अधिक नीलगिरी के पेड़, केस दर्ज कर जांच में जुटी वन विभाग टीम

Mon, 26 Aug 2024 08:06 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। वन विभाग ने अवैध कटाई करने वाले के खिलाफ वन अपराध सहित अवैध परिवहन का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पेड़ों की अवैध कटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही वन मंडल के पथरा वन बीट के शासकीय भूमि पर लगे प्लांटेशन के लगभग 300 सामान्य प्रजाति के वनों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। मामले पर वन मंडल अधिकारी डीएफओ सहित वन अमला मौके में पहुंचकर सभी पेड़ों को जब्त कर अवैध कटाई करने वाले के खिलाफ वन अपराध सहित अवैध परिवहन का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पथरा गांव का है, जहां शासकीय भूमि पर वन विभाग ने वर्षों पहले प्लांटेशन के माध्यम से नीलगिरी के पौधे का वृक्षारोपण किया था। संघन वृक्षारोपण के साथ समय के साथ वृक्ष बड़े एवं हर हो गए थे। हालांकि यह सभी वृक्ष गैर राष्ट्रीयकृत थे, परंतु पथर्रा गांव के लोग इस जंगल एवं जमीन पर निस्तार का काम करते थे। जंगल जमीन की रक्षा करने के उद्देश्य से लगे हरे भरे प्लांटेशन पर गांव के ही वन माफिया की नजर लग गई और वह और वह हाथ मशीन से लगभग 300 से अधिक नीलगिरी के पेड़ों को काटकर गिरा दिया।

ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए वन विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी। मरवाही वन मंडल का समस्त स्टाफ सहित मरवाही वन मंडल की वन मंडल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अवैध कटाई करने वाले के खिलाफ वन अपराध दर्ज करते हुए जंगल की भूमि से अवैध परिवहन का मामला भी दर्ज किया है। फिलहाल कितने का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी वन विभाग गणना के बाद ही देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें