फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बीजेपी का पलटवार; कांग्रेस की खुद की गारंटी नहीं, जनता से कर रही झूठे वादें, देश में सिर्फ मोदी की गारंटी

Thu, 21 Mar 2024 01:29 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

कांग्रेस की पांच गारंटी को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा कि आज के दौर में कांग्रेस के खुद की गारंटी नहीं है और वो जनता से झूठे वादे कर रही है।
विज्ञापन
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की पांच गारंटी को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा कि आज के दौर में कांग्रेस के खुद की गारंटी नहीं है और वो जनता से झूठे वादे कर रही है। जनता को झूठ परोसना उसकी फितरत में है,लेकिन जनता लोकसभा चुनाव में उसे मुंहतोड़ जवाब देगी। बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की देश में अपनी कोई साख नहीं बची हैं। अब वो देश की जनता को पांच न्याय की गारंटी दे रही हैं। ये महज चुनावी सब्जबाग है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ एक ही गारंटी चलती हैं और वो है पीएम मोदी की गारंटी। इनकी गारंटी के आगे सभी की गारंटी कहीं भी नहीं टिकतीं है। अपने अस्तित्व की तलाश में भटक रही कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से इस तरह के झूठे वादे नहीं करना चाहिए...? 50 वर्षों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी सिर्फ गांधी परिवार की सेवा , सत्कार में लगी रही। जनता के दुःख - तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं रहा....? सत्ता सुख भोगते - भोगते कांग्रेसी शायद यह भूल गए कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन हैं कभी लोकसभा में चार सौ सीटें जीतने वाली कांग्रेस आज दहाई के आंकड़े तक सिमट कर रह गई है। देश ने दस साल यूपीए सरकार के शासन को भी देखा है जब सारे फैसले दस जनपथ से पूछकर लिए जाते थे।  

'किस मुंह से वोट मांगने जाएगी कांग्रेस' 
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और घोटालों में इनके सारे बड़े नेता लिप्त रहे। आखिर किस मुंह से कांग्रेस देश की जनता के पास वोट मांगने जाएगी। क्योंकि कांग्रेस के पास न कोई नीति है और न ही विकास कार्य करने की नियत...? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ही नितियों का ही असर है कि आज हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं और बहुत जल्द तीसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे और भारत देश विश्व गुरु बनेगा। 
विज्ञापन


'पीएम जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं'
बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि देश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि पीएम मोदी जो कहते हैं उसे जरूर पूरा करते हैं। आज जब कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व को तलाश रही हैं और जब  मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी का अकेले मुकाबला नहीं कर पायी तो  सारे भ्रष्टाचारियों को अपने साथ लेकर इंडी (घमंडिया) गठबंधन बना लिया। सारे विरोधी एक हो गए और इनके गठबंधन में ही कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। अभी चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी है। बहुत से राज्यों में तो कांग्रेस ने अपने आधे ही उम्मीदवारों की घोषणा की हैं। दरअसल, कांग्रेस का अपने ही सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को लेकर तनातनी चल रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें