फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LokSabha Election: 6 मार्च को लोकसभा की दूसरी सूची जारी करेगी बीजेपी!, पहली लिस्ट इन्हें मिला टिकट

Sat, 02 Mar 2024 03:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची 6 मार्च को आ सकती है। 6 मार्च को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। संभावना है कि बैठक के बाद बीजेपी आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करेगी।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची 6 मार्च को आ सकती है। 6 मार्च को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। संभावना है कि बैठक के बाद बीजेपी आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करेगी। इससे पहले दिल्ली में 29 फरवरी को भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है। 

विज्ञापन


इससे पूर्व गुरुवार की देर रात तक दिल्ली में हुई बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे। बैठक में कई राज्यों के उम्मीदवारों के  नामों पर चर्चा की गई। इसमें छत्तीसगढ़ के 11 सीटों पर मंथन हुआ। 

'जिताऊ चेहरे को दिया मौका'
दिल्ली से वापस लौटने के बाद राजधानी रायपुर में डिप्टी सीएम साव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह से देश का वातावरण है। छत्तीसगढ़ का वातावरण है और छत्तीसगढ़ की जनता जिस प्रकार नरेंद्र मोदी की योजनाओं से प्रभावित हैं। उनके कामों से प्रभावित हैं। छत्तीसगढ़ की 11 सीटें प्रदेश की जनता नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन


यहां देखें  किसे कहां से मिला टिकट
  1. रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल, मौजूदा रायपुर दक्षिण विधायक
  2. दुर्ग - विजय बघेल, मौजूदा सांसद
  3. राजनांदगांव- संतोष पांडेय, मौजूदा सांसद
  4. कोरबा- सरोज पांडेय 
  5. सरगुजा - चिंतामणि महाराज
  6. रायगढ़- राधेश्याम राठिया  
  7. बिलासपुर- तोखन साहू
  8. महासमुंद- रूपकुमारी चौधरी
  9. बस्तर- महेश कश्यप
  10. कांकेर- भोजराज नाग
  11. जांजगीर-चांपा-  कमलेश जांगड़े
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें