फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में 28 मार्च से दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू, 26 अप्रैल को होंगे चुनाव

Thu, 28 Mar 2024 03:28 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज यानी गुरुवार से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज यानी गुरुवार से शुरू हो गई है। इस संबंध में चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित जिला राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीट पर मतदान होंगे। 

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव कार्यक्रम 2024
छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 19 अप्रैल को नक्सल प्रभावित जिला बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान होगा। इसके बाद दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीट पर वोटिंग होंगी। तीसरे चरण में 7 मई को प्रदेश की बची 7 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किये जाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल तीन चरणों में लोकसभा चुनाव कराये जा रहे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें