फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव से पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया नामांकन, वीवीपैट को लेकर कही ये बात

Tue, 02 Apr 2024 12:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
पूर्व सीेएम भूपेश बघेल ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने आज अपना नामांकन भर दिया है। राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष और अन्य कांग्रेसी विधायकों की मौजूदगी में भूपेश बघेल ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए 384 लोगों के फॉर्म भरे जाने के मामले को लेकर कहा कि बयान को तोड़ मरोड़ कर दिखाया जा रहा इसके साथ ही कांग्रेस की राशि फ्रिज करने के मामले को लेकर भी उन्होंने बयान दिया।

विज्ञापन

 

जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल को अपना नामांकन पत्र भूपेश बघेल द्वारा सौंपा गया वहीं नामांकन दाखिल करने के दौरान भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और कई कांग्रेसी विधायक मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि आईटी मामले में कल सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया इतने दिन डेढ़ महीने तक हमें परेशान करते रहे हमारे कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी परेशान रहे, यहां कोशिश यही है कि लोकतंत्र में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है, आज मैंने भी नामांकन भरा है कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में यहां से मुझे क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिलेगा। 26 तारीख का इंतजार सब कर रहे हैं सब का आशीर्वाद मुझे मिलेगा। इसके साथ ही भूपेश बघेल ने कई विषयों पर पत्रकारों से चर्चा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें