फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए जारी की एक और लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Tue, 26 Mar 2024 09:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सुरगुजा (एसटी) से शाशि सिंह,  रायगढ़ (एसटी)  से मेनका सिंह देवी, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव, कांकेर (एसटी)  से बिजेश ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के  लिए अपनी 7वीं लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है । छत्तीसगढ़ की चार सुरगुजा (एसटी), रायगढ़ (एसटी), बिलासपुर, कांकेर (एसटी) लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। 

विज्ञापन



 

सुरगुजा (एसटी) से शाशि सिंह,  रायगढ़ (एसटी)  से मेनका सिंह देवी, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव, कांकेर (एसटी)  से बिजेश ठाकुर को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। 

 

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है। कांग्रेस ने सातवीं लिस्ट जारी की है। जिसमें छत्तीसगढ़ के लिए चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 39 लोगों को प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से छह नामों का एलान किया था। जिसमें कोरबा से ज्योत्सना महंत को उम्मीदवार बनाया था, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, रायपुर से विकास उपाध्याय, जांजगीर चांपा से शिवकुमार डहरिया को उम्मीदवार बनाया गया था। कांग्रेस ने महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को उम्मीदवार बनाया था। राजेन्द्र साहू को पार्टी ने दुर्ग से उम्मीदवार बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस ने काफी मंथन के बाद वर्तमान सांसद दीपक बैज पर भरोसा न करते हुए कोंटा में छह बार के विधायक रह चुके कवासी लखमा पर अपना भरोसा जताया है। उन्हें लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। एक ओर जहां महेश कश्यप है। वही लोगों के बीच अपने बातों के जादू से सबके बीच काफी लोकप्रिय कवासी लखमा हैं। अपने जादुई अंदाज और विवादित बातों के लिए जाने -पहचाने जाते हैं। 

 


 



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें