छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा पार्टी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है और वह छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने भाजपा पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है।
बघेल ने कहा, 'भाजपा के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों के नाम पर वोट नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। नरेंद्र मोदी खुद के नाम पर नहीं बल्कि सशस्त्र बलों की वीरता के नाम पर वोट मांग रहे हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'सेना के अधिकारियों का कहना है कि उनके नाम पर वोट न मांगे जाएं। चुनाव आयोग का कहना है कि इस मकसद से सशस्त्र बलों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। लेकिन वह लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। यह दिखाता है कि भाजपा के पास कुछ कहने को नहीं है और वह छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं।'