फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में हाथी ने दो व्यक्तियों की हत्या की, परिजनों को तत्काल 25-25 हजार रुपये का एलान

Sat, 04 May 2019 12:44 PM IST
आसिम खान भाषा, जशपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जशपुर जिले में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में एक जंगली हाथी ने दो लोगों को कुचल डाला। वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाएं सुबह कुंकुरी वन उपसंभाग के क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


संभागीय वन अधिकारी (जशपुर खंड) कृष्ण कुमार जाधव ने कहा कि पहली घटना चुलाहापानी गांव के समीप स्थित इब नदी के पास हुई। हाथी ने शौच के लिये गये 54 वर्षीय पंखासियुस कुजुर को सूंड से पटककर मार डाला।

बाद में उसी हाथी ने पहले घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर आगे पंडरीपानी गांव के रहने वाले तारसियुस को कुचलकर मार डाला। तारसियुस उस वक्त जंगल में औषधीय पौधे इकट्ठा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह हाथी जिले के बादलखोल वन अभयारण्य में विचर रहे अपने झुंड से अलग हो गया था। उन्होंने बताया कि वनकर्मी उनकी गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया मृतकों के परिजन को तत्काल 25-25 हजार रुपये की राहत राशि दी गयी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें