फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: जशपुर जिले में बिजली गिरने से 3 की मौत, 9 घायल

Mon, 30 May 2022 04:43 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जशपुर

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया
विज्ञापन
बिजली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार को बिजली गिरने से एक नाबालिग लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना राजशपुर जिले की पंद्रापथ पुलिस चौकी सीमा के अंतर्गत बुर्जुडीह गांव में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई।

विज्ञापन


जशपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव के साप्ताहिक बाजार में एक छोटे से भोजनालय में बिजली गिरी, जिससे 12 लोग घायल हो गए। 

इस हादसे में भोजनालय के मालिक की 12 वर्षीय बेटी सहित तीन और लोगों की पास के इलाके में स्थित बलरामपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


इस बीच, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को आरबीसी (राजस्व पुस्तक परिपत्र) प्रावधानों के तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया साथ ही अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें