कार्यशाला के दौरान न्यायाधीश अग्रवाल ने तालुका विधिक सेवा समिति के माध्यम से नालसा जागृति स्कीम की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अनजान व्यक्तियों से सजग रहने और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके बताए।
मिश्री देवी कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को विधिक साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड से बचाव पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
कार्यशाला के दौरान न्यायाधीश अग्रवाल ने तालुका विधिक सेवा समिति के माध्यम से नालसा जागृति स्कीम की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अनजान व्यक्तियों से सजग रहने और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विधिक सहायता निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, इसलिए किसी भी स्थिति में कानूनी मदद लेने से हिचकिचाना नहीं चाहिए।
इस मौके पर गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने व साइबर अपराध से बचाव के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को बैंक खाता बंद होने, KYC अपडेट करने या किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने का मैसेज आए तो उस पर तुरंत भरोसा न करें, बल्कि सीधे बैंक जाकर पुष्टि करें। किसी भी संदिग्ध APK लिंक को क्लिक न करने की सलाह भी दी गई ताकि मोबाइल हैकिंग से बचा जा सके।
विज्ञापन
सौरभ सिंह ने आगे बताया कि आजकल AI तकनीक का गलत इस्तेमाल भी धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा है, ऐसे में जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने छात्राओं को सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी जानकारियों से बचने के उपाय भी बताए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने सवाल रखे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया और उपयोगी सुझाव भी दिए।