छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा मैं इस बात का पूर्णतः खंडन करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि संकल्प नाम का कोई भी अभियान छत्तीसगढ़ की पुलिस अथवा संयुक्त टीम के द्वारा नहीं चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से होने वाली बाकी बातों की जानकारी भी गलत हैं।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने ऑपरेशन संकल्प को गलत बताया है। उन्होंने प्रेस रिलीज जारी करके यह बताया है कि विभिन्न समाचार माध्यमों में आज जो समाचार प्रकाशित हैं, जिसमें यह कहा गया है कि बीजापुर और तेलंगाना के जो बॉर्डर एरिया हैं उन संकल्प नाम का अभियान चलाया गया और वह अभियान पूर्ण हो गया है। इस अभियान में 22 नक्सली मारे जाने की बात कही गई। गृहमंत्री ने कहा मैं इस बात का पूर्णतः खंडन करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि संकल्प नाम का कोई भी अभियान छत्तीसगढ़ की पुलिस अथवा संयुक्त टीम के द्वारा नहीं चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से होने वाली बाकी बातों की जानकारी भी गलत हैं। इसमें जो 22 नक्सलियों के मारे जाने का आंकड़ा दिया गया है यह आंकड़ा भी उचित नहीं है। इस आंकड़े से पृथक भी बहुत सारी बातें हैं और इस आंकड़े से पृथक भी आंकड़ा है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा अतः इस बात को बड़ी स्पष्टता के साथ में ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन सारी चीजों को छोड़कर के नक्सली उन्मूलन के लिए छत्तीसगढ़ में अनेक ऑपरेशन चल रहे हैं तो यह भी एक ऑपरेशन चल रहा है। जब भी ऑपरेशन पूर्ण हो जाएगा, जिसका संचालन विभिन्न हमारे सिक्योरिटी फोर्स कर रहे हैं। इसमें एसटीएफ है, डीआरजी है, बस्तर फाइटर है, सीआरपीएफ है और कोबरा बटालियन है। यह सारे लोग मिलकर कर रहे हैं। इसकी पूर्णता पर इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।