फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: रेलवे साइडिंग में काम करने वाले मजदूरों के साथ मारपीट, कई लोगों को आई चोट, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Tue, 09 Jan 2024 02:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

इस निर्माणाधीन पुल में कार्य करने वाले मजदूरों को स्थानीय युवकों ने छह जनवरी 2024 की शाम कैम्प में घुसकर मारपीट की इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों रेलवे साइडिंग का कार्य चल रहा है जहां अन्यत्र स्थानों से आए मजदूरों के द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसी तरह बांगो थाना क्षेत्र के आमाटिकरा में भी रेलवे का कार्य चल रहा है जहाँ एलिफेंड के आवागमन के लिए पुल बनाया जा रहा है। इस निर्माणाधीन पुल में मजदूरों के द्वारा कार्य करने उपरांत रहने की व्यवस्था केसीई इंटरनेशनल कंपनी के द्वारा किया गया है जो मजदूरों का अस्थायी निवास स्थान है।

विज्ञापन

 

इस निर्माणाधीन पुल में कार्य करने वाले मजदूरों को स्थानीय युवकों ने छह जनवरी 2024 की शाम कैम्प में घुसकर मारपीट की इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि घटना की शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर बलवा सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है।
 

जानकारी के अनुसार गाँव के कुछ युवकों के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मजदूरों के साथ मारपीट कर भय पैदा किया जाता है और उन्हें भगा दिया जाता है जिसके बाद रेलवे साइडिंग से कीमती सामानों की चोरी कर ली जाती है। आमाटिकरा के साइडिंग में कार्य करने वाले ठेकेदार दीपक सिंघल के अनुसार पूर्व में उनके साइडिंग से लगभक पांच लाख रुपए के सामान की चोरी कुछ महीने पहले कर ली गई थी जिसकी लिखित शिकायत बांगो थाना में की गई थी लेकिन थाना के द्वारा उन्हें शिकायत कॉपी की न तो पावती दी गई और न ही अग्रिम कार्रवाई की गई। यही कारण है इस तरह के असामाजिक तत्व के लोग आपराधिक कृत्य को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

रेल कॉरिडोर प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है ऐसे में स्थानीय युवकों की गुंडागर्दी से जहां एक और मजदूर कार्य करने से डर रहे हैं वही निर्माणाधीन कार्य भी प्रभावित होता है। इस तरह के मामलों पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि कानून व्यवस्था के साथ-साथ विकास कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को सबक मिल सके।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें