फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: अपनी जमीन पर निर्माण नहीं करा पा रही महिला, पीड़िता के साथ हुई पिटाई, विशेष कानून में फंसाने की धमकी

Thu, 02 May 2024 05:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में ओबीसी कोटे में आने वाली लता कर्ष को इस बात का पछतावा है कि उसने मुड़ापार झोपड़पट्टी इलाके में जमीन खरीदने पर लाखों रुपये खर्च क्यों किये।
विज्ञापन
पीड़िता लता कर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में ओबीसी कोटे में आने वाली लता कर्ष को इस बात का पछतावा है कि उसने मुड़ापार झोपड़पट्टी इलाके में जमीन खरीदने पर लाखों रुपये खर्च क्यों किये। अपनी जमीन पर वह नया निर्माण नहीं कर पा रही है। लगातार यहां पर हो रहे विवाद का मामला मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंच गया है। बार-बार के क्रियाकलापों ने लता कर्ष को कुल मिलाकर परेशान कर दिया है।

विज्ञापन

 

अपना घर बनाने के उद्देश्य से ही लता कर्ष ने सुख सागर चौहान से ₹600000 में मुड़ापार क्षेत्र में जमीन खरीदी है। अब यहां पर उसका घर नहीं बन पा रहा है क्योंकि बगल के प्रेम सागर चौहान प्रेम चौहान और दूसरे लोग आए दिन विवाद करने में लगे हैं। सभी रिश्ते में भाई है पिछले दिनों यहां मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। बार बार ऐसे हालात यहां पैदा हो रहे है। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत मानिकपुर पुलिस चौकी में की है। 

 

लता ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों के चलते  2 वर्ष से उसके घर की छत ढलाई का काम अधूरा पड़ा है। अब उसे एसटीएससी एक्ट में फसाने की धमकी  दी जा रही है। उसे डर है कि उसकी हत्या भी हो सकती है। लता ने बताया कि इस मामले में पुलिस का सहयोग मिल तो रहा है लेकिन मकान का काम रुका पड़ा है। लता ने बताया कि सुख सागर से जमीन खरिदने के बाद उसके बांकी भाई विवाद कर रहे हैं। 


अभी वह वर्तमान में किराए का मकान पर रहती है और जमीन बनवाने के बाद घर बनाने की तैयारी कर रही है लेकिन सुखसागर के जो भाई है उनके द्वारा उनके साथ मारपीट और धमकी दी जा रही है। जिससे वह बेहद परेशान है। उसके साथ मारपीट की गई है जहां मारपीट का वीडियो घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है वही आगे की जांच करवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें