फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरबा में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर बहू को ठहराया जिम्मेदार

Mon, 31 Aug 2026 07:09 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा में 40 वर्षीय लक्ष्मी मानिकपुरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले वीडियो बहनों को भेजा और दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। इसमें बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
मौत से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मणबंध इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले महिला ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर अपनी बहनों को भेजा था। इसके अलावा कमरे की दीवार पर हाथ से सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसे अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतिका की पहचान लक्ष्मी मानिकपुरी (40) के रूप में हुई है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मणबंध में रहती थी। उसका मायका आरामशीन पारा बस्ती में है। बताया गया कि कोरोना काल के दौरान उसके पहले पति की मौत हो गई थी। पहले पति से उसके दो बेटे हैं। इसके बाद लक्ष्मी ने 13 जून 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार कार्तिक दास से दूसरा विवाह किया था। कार्तिक दास पेशे से ठेकेदार है। उसकी पहली पत्नी से भी बच्चे हैं।

बताया जा रहा है कि घर में लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रही थी। लक्ष्मी का अपनी बहू पूर्णिमा महंत से अक्सर विवाद होता था। पूर्णिमा के पति संजय दास निजी कंपनी में काम करते हैं और उनका तीन साल का बेटा भी है।

विज्ञापन


पढे़ं: भाजपा-कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, कई पुराने चेहरों के टिकट कटे

परिजनों के अनुसार, घटना से ठीक पहले घर में पति, बहू और बेटे के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद से आहत होकर लक्ष्मी मानिकपुरी ने 27 तारीख को आत्मघाती कदम उठाया। फांसी लगाने से पहले उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और अपनी बहनों को भेज दिया था।सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके पर कमरे की दीवार पर हाथ से लिखा सुसाइड नोट भी मिला।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि फांसी लगाने की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। कमरे की दीवार पर हाथ से लिखा हुआ मिला है, जिसमें मृतिका ने अपनी बहू को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हैंडराइटिंग एक्सपर्ट को बुलाकर लिखावट की जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें