सार
धमतरी में पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी भावना पांडेय ने 38 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
धमतरी जिले में पुलिसकर्मियों के तबादले का दौर जारी है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने एक बार फिर जिले में पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में पदस्थ 38 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है।
पुलिस अधीक्षक ने यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया है। नई पदस्थापना के तहत पुलिसकर्मियों को प्रशासनिक जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी दी गई है।
बेहतर समन्वय और प्रभावी पुलिसिंग पर जोर
पुलिस प्रशासन के अनुसार, तबादलों का उद्देश्य जिले में पुलिसिंग व्यवस्था के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, कार्यक्षमता बढ़ाना और आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है। नई पदस्थापना से कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
पढ़ें: जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने सभी स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से ईमानदारी, अनुशासन और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा है।
बता दें कि इससे पहले 27 अगस्त को भी पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में पदस्थ 29 पुलिसकर्मियों के तबादले किए थे। इनमें दो एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल थे। अब एक बार फिर 38 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।