फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली शादी की खुशियां: डीजे बजाने से रोकने पर युवक ने लगाई फांसी, भाई की जानी और बहन की आनी थी बारात

Tue, 23 Apr 2024 06:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूर जर्वे मड़वारानी क्षेत्र में यह घटना हुई। यहां पर पटेल परिवार में वैवाहिक समारोह आयोजित था। इसके लिए तैयारी हो रही थी। घर से भाई की बारात जानी थी और दूसरे दिन बहन की बारात बाहर से आनी थी।
विज्ञापन
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के जर्वे मड़वारानी में एक युवक को डीजे बजाने से रोकना भारी पड़ गया। युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटनाक्रम से वैवाहिक समारोह वाले घर में मातम पसर गया। उरगा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 

कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूर जर्वे मड़वारानी क्षेत्र में यह घटना हुई। यहां पर पटेल परिवार में वैवाहिक समारोह आयोजित था। इसके लिए तैयारी हो रही थी। घर से भाई की बारात जानी थी और दूसरे दिन बहन की बारात बाहर से आनी थी। जानकारी के अनुसार समारोह के लिए घर पर डीजे लगवाया गया था देर रात तक बजाने पर घर के लोगों ने 18 वर्षी बद्रीनारायण पटेल को मना किया जिस पर वह नाराज हो गया और आत्मघाटी कदम उठा लिया। पटेल परिवार के सदस्य रामलाल ने बताया कि सामान्य बात को लेकर कोई इस प्रकार की हरकत कर सकता है यह समझ से परे है।

 

बद्रीनारायण पटेल टेंट हाउस में काम करता है जहां अपने टेंट संचालक के डीजे को शादी में बजाने लाया था डांस करते समय घर वालों ने डीजे बन्द करा दिया जिसके बाद वो गुस्सा होकर घर से चले गया कुछ देर बाद पता चला कि गांव के पास एक पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दिया है। इस घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई जहां आगे की कार्रवाई पूरी की।


मृतक दो भाई और एक बहन है जिसमे मृतक सबसे छोटा था इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक बद्री नारायण की मौत से वैवाहिक समारोह की खुशियों पर ग्रहण लग गया है। पुलिस ने सूचना प्राप्त होने पर 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम किया है और आगे जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें