फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत: एक की करंट से गई जान तो दूसरे की मौत बनी पहेली

Sat, 14 Nov 2026 07:24 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। श्यांग थाना क्षेत्र के गिरारी गांव में 25 वर्षीय सुखसागर की करंट लगने से जान चली गई। वहीं, उरगा थाना क्षेत्र के पहाड़ गांव में 32 वर्षीय रामकुमार पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट और संदिग्ध हादसे में दो युवकों की मौत परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक की करंट लगने से मौत हुई तो दूसरे की संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने के बाद इलाज के दौरान जान चली गई। दोनों मामलों से इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


पहली घटना श्यांग थाना क्षेत्र के गिरारी गांव की है। मृतक 25 वर्षीय सुखसागर पिता की मौत के बाद अपनी बूढ़ी मां का इकलौता सहारा था और खेती-किसानी कर घर चलाता था। उसकी शादी को महज 8 महीने ही हुए थे।

बताया जा रहा है कि शाम को घर में अंधेरा होने पर पत्नी पति के लिए खाना बना रही थी, वहीं पति बिजली बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेमो पर बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


दूसरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के पहाड़ गांव की है। मृतक 32 वर्षीय रामकुमार पटेल बरमपुर, कोरबा का रहने वाला था और ट्रैक्टर ड्राइवर का काम करता था। वह ट्रैक्टर लेकर पहाड़ गांव गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। बाद में बड़े भाई को पता चला कि वह जिला अस्पताल में भर्ती है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बयान में सामने आया है कि मृतक नहर किनारे गुड़ाखू करने उतरा था, जहां गिरने से उसे गंभीर चोट आई। हालांकि मौत की असली वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। रामकुमार की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें