फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: कोरबा में दो ट्रेलरों की भिड़ंत, 10 घंटे जाम रहा नेशनल हाईवे; बसों में भूख-प्यास से परेशान रहे यात्री

Mon, 12 Oct 2026 08:33 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा के मदनपुर पुटा घाट में दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद नेशनल हाईवे पर करीब 10 घंटे जाम लगा रहा। एंबुलेंस, स्कूली बसें और यात्री वाहन फंसे रहे। ग्रामीणों ने टोल की सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई।

 

विज्ञापन
दो ट्रेलर की भीषण टक्कर से 10 घंटे NH जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र में मदनपुर पुटा घाट स्थित नेशनल हाईवे पर दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद करीब 10 घंटे तक अफरातफरी मची रही। हादसे के चलते हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में यात्री बसें, एंबुलेंस और स्कूली बसें भी फंस गईं।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है। नेशनल हाईवे पर एक ट्रेलर ब्रेकडाउन होने के कारण खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा दूसरा ट्रेलर उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेलर सड़क पर ही फंस गए और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

हादसे के बाद घाट में भारी मालवाहक वाहनों, चार पहिया वाहनों और यात्री बसों की लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस और स्कूली बसें भी जाम में फंस गईं। बाइक सवारों को भी निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री बसों में छोटे बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थे, जिन्हें करीब 10 घंटे तक जाम में फंसे रहने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें लंबी दूरी तय करनी थी, लेकिन जाम के कारण उनका सफर प्रभावित हुआ।

जाम खुलवाने के दौरान वाहन चालकों के बीच विवाद की स्थिति भी बन गई। हालात को संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। सूचना मिलते ही मोरगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से दोनों ट्रेलरों को हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। इस दौरान पुलिस के जवान रातभर मौके पर तैनात रहे और उन्हें लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

लगातार हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि टोल नाके पर शुल्क तो वसूला जा रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद टोल की एक्सीडेंटल रिलीफ वैन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में मदद करनी चाहिए और जाम की स्थिति में वाहनों को हटाने की व्यवस्था करनी चाहिए। इसके बावजूद ऐसी सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो रही हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों में इस क्षेत्र में यह तीसरा बड़ा हादसा है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से केवल औपचारिकता निभाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि नेशनल हाईवे पर एक वाहन ब्रेकडाउन होने के कारण खड़ा था, तभी दूसरा वाहन उससे टकरा गया। घटना रात करीब 2 बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें